फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया भगवान मुनि सुव्रतनाथ का निर्वाणोत्सव

Sun, 06 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरेजाबाद
विज्ञापन
धर्मसभा मे प्रवचन देते मुनिश्री
विज्ञापन
1008 भगवान मुनिसुव्रत नाथ का निर्वाण महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चंद्रप्रभु जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वहीं जैन मुनि श्री प्रमुख सागर महाराज ने धर्मसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


धर्मसभा में जैन मुनि श्री प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि जिनालय में बैठकर भी अशुभ उपयोग हो सकता है। काम योग जिनालय में था और मन योग वेश्यालय में घूम रहा था। इस प्रकार जिनालय में भी बैठने से क्या फायदा? इसके बाद मुनिश्री के सानिध्य में कलश यात्रा चंद्रप्रभु जैन मंदिर से निकाली गई, जो राजकुमार जैन कर्नाटक निवास पर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। कलश स्थापना मुनिश्री ने कराई।

मुनिश्री के मंगल विहार में उमड़ी भीड़
मुनिश्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज का मंगल विहार धूमधाम से हुआ। श्रद्धालुओं ने जैन मुनि को विदाई दी। इस समारोह में चंद्रप्रकाश जैन, महेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, राजीव रागी, निर्मल जैन उपभोक्ता, निमेष जैन, प्रमोद जैन राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें