फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीडीओ को ग्राम पंचायतों में खराब मिली प्रगति

Sat, 21 Oct 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन ने स्वच्छ भारत मिशन फेज दो में व्यक्तिगत शौचालय एवं मॉडल ग्राम की प्रगति में खराब रैंक आने पर ब्लाॅक नारखी, एका, जसराना, हाथवंत एवं टूंडला तथा नारखी एवं टूंडला के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के आदेश दिए। पंचायत सचिव, डीपीएम एवं डीसी को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ को हर दिन समीक्षा के आदेश दिए। सीडीओ दीक्षा जैन विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने दस खराब प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए पाया कि ग्राम पंचायतों में तो पंचायत भवन का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। सीएससी कक्ष का निर्माण, बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन, बॉलेट रिचार्ज, जनसेवा केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। सीडीओ ने सीएम डेसबोर्ड में खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने जिले के ब्लाॅक नारखी, एका, जसराना, हाथवंत एवं टूंडला की खराब प्रगति पाए जाने पर सभी ब्लाॅक कोआर्डिनेटर का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

टूंडला, नारखी ब्लाॅक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीडीओ ने पंचायत सचिव के साथ-साथ एसबीएम की डीसी एवं डीपीएम को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि जिन सचिवों की प्रगति खराब है यदि एक सप्ताह में सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसबीएम के डीसी एवं डीपीएम को निर्देश दिए कि प्रतिदिन इन कार्यों का खुद अनुश्रवण करके हर दिन रिपोर्ट दें। प्रगति खराब होने पर अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें