दिल्ली के प्रमुख सचिव के दफ्तर में सीबीआई ने की छापेमारी का आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। जिला संयोजक रघुनंदन गुप्ता ने कहा कि सीबीआई का डर बेईमानों की आवाज दबा सकता है। केजरीवाल की प्रचंड बहुमत की सरकार की आवाज को नहीं दबा सकता। भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आफिस सीबीआई ने सील किया। यह संघीय ढांचे पर हमला है। मोदी सरकार दिल्ली और बिहार की हार का बदला सीबीआई का दुरुपयोग करके ले रही है। सीबीआई ने केंद्र के इशारे पर केजरीवाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।