फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच किलो चरस के साथ पकड़ा

Wed, 28 Jun 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह आगरा का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण कुमार उप निरीक्षक उमेश सिंह मंगलवार को सांती रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक यहां से गुजरा तो पुलिसकर्मियों ने उसे घबराते हुए देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर वह भागने लगा। युवक को भागता देख पुलिस कर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने दौड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। आरोपी ने रितिक यादव निवासी रैपुरा अहीर अछनेरा आगरा बताया है। पुलिस उससे गांजे के संबंध में जानकारी कर रही है। गांजा कहां से लाता था तथा इसे कहां-कहां सप्लाई करता था। इसकी जानकारी के लिए पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना की चर्चा है कि आरोपी को एसओजी की टीम के कुछ सदस्यों ने टूंडला से ही एक सूचना के आधार पर दो लोगों को दबिश देकर पकड़ा था। एक युवक को जांच के बाद छोड़ दिया गया। जबकि पुलिस घटना को सांती रोड की बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें