चोरी की बाइक और मोबाइल सहित तीन पकड़े
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को चोरी की बाइक और दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रसूलपुर ने फतेहाबाद रोड पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने फतेहाबाद की ओर जा रहे तीन अभियुक्तों को एक चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्तों ने बाइक चोरी करने की वारदात स्वीकार की। पुलिस मोपेड़ चोरी के आरोप में पकड़े कहैंया और संजय उर्फ बंटू निवासीगण नई बस्ती रहना की पुलिया थाना उत्तर के अलावा तीसरे अभियुक्त अल्ताफ निवासी असमत नगर थाना रामगढ़ को जेल भेजा है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बस स्टैंड तथा भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों में मोबाइल व बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की बाइक और मोबाइल को बाद में बेच देते हैं। संवाद