फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंदिर का ताला तोड़कर नकदी, पीतल के घंटे चोरी

Mon, 30 Sep 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर से चोर दानपात्र से नकदी, पीतल का घंटा आदि चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहसील के सामने भगवान राम का मंदिर है। मदनमोहन इसमें पुजारी हैं। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर पर ताला लगाकर वह श्राद्ध का भोजन करने गए थे। दोपहर में जब वह मंदिर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ था। मंदिर के मुख्य दरवाजे की दो सरिया टूटी हुई थीं। चोरों ने मंदिर के अंदर रखा हुआ पूजा का सामान, पीतल का घंटा, तांबे का लोटा, थाली, पीतल की घंटी एवं दानपात्र में रखी हुई नकदी को चोरी कर लिया। पुजारी ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें