फिरोजाबाद। थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ पुलिस ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर तीन अलग-अलग आपराधिक गिरोहों के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकियां दर्ज की हैं। इन गिरोहों में मर्डर, दुष्कर्म और चोरी के आरोपी शामिल हैं, जिनकी अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का चिन्हीकरण कर उन्हें सीज किया जाएगा। थाना उत्तर पुलिस ने हत्या के मामले में गैंग लीडर योगेश दीक्षित और सक्रिय सदस्य विनोद दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, थाना दक्षिण पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 को महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग लीडर मनीष यादव और उसके साथी सौरभ के खिलाफ गैंगस्टर लगाया है, जो वर्तमान में जिला कारागार में बंद हैं। इसके अलावा, थाना रामगढ़ पुलिस ने संगठित रूप से चोरी और नकबजनी करने वाले गैंग के लीडर तेजवीर तथा उसके साथी ललित उर्फ सिंटू उर्फ बीटा और समीर के खिलाफ यह कार्रवाई की है। संवाद