फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुरालयों पर दहेज मांगने एवं मारपीट करने का मामला दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज मांगने एवं मारपीट का मामला कराया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
जसराना। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला संज्ञान में आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव डेरा बंजारा त्रिलोकपुर निवासी सरीना की शादी थाना जसराना के गांव बछामई निवासी मोमिन के साथ 2019 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुरालियों द्वारा बाइक की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न करने पर कई बार आपस में पंचायत भी हुई। लेकिन ससुरालयों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 3 अगस्त को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला सरीना ने थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने महिला के पति मोमिन, ससुर मोहम्मद, खान सास चीना, ननद रोशनी, जेठ अजीर, जेठानी गुड़िया, फफिया ससुर एलुमुद्दीन, चचिया ससुर लछिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें