फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोलीकांड में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शुक्रवार देर शाम हुए गोलीकांड में घायल के पुत्र ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मोहम्मद माह गांव निवासी प्रवेश देवी ने अपनी ननद स्वाति (22) की शादी कराई थी। इससे नाराज होकर ससुर हरिओम और पति अरूण कुमार उर्फ कान्हा ने शुक्रवार रात आठ बजे के करीब फायरिंग कर दी थी। इस घटना में गोली प्रवेश देवी के पिता विशंभर सिंह (55) के कंधे के समीप लगी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विशंभर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीकांड में दूसरे पक्ष से ऊषा देवी (65) देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वहां मेडिकल न होने के कारण रात साढ़े दस बजे के करीब शिकोहाबाद थाने पहुंची। पुलिस ने उनका जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में घायल के पुत्र ने हरिओम और अरुण कुमार, दो भाई रोहित, प्रांशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें