फिरोजाबाद। दो दिन पहले रहना में नगर निगम की जेसीबी से डीजल चुराते पकड़े गए चालक दुर्गेश के खिलाफ शनिवार को उत्तर पुलिस ने जेडएसओ संदीप भार्गव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
काफी समय से डीजल चोरी कर नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे जेसीबी चालक के खिलाफ आखिरकार कानूनी कार्रवाई कर दी गई। महापौर कामिनी राठौर को डीजल चोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। उन्होंने चालक के पीछे कई लोगों को लगाया। बृहस्पतिवार को चालक की चोरी आखिर पकड़ी गई। चालक का मौके पर डीजल चोरी करते हुए वीडियो भी बनाया गया। इससे कि वह झूठ नहीं बोल सके। सूत्रों के अनुसार हर दूसरे दिन 30 लीटर डीजल चोरी करके रहना स्थित एक दुकानदार को 60 रुपये लीटर बेचता था।
उत्तर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर दो दिन पहले आई थी, मुकदमा पंजीकृत किया गया है।