फिरोजाबाद। मोहल्ला गली लोहियान में नामजद युवकों ने चाट विक्रेता की पिटाई कर दी। तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दो युवकों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज कुमार निवासी गली लोहियान थाना दक्षिण ठेल पर चाट-पकौड़ी की दुकान चलाता है। सुबह वह ठेल लेकर घर से निकला। रास्ते में बर्तन वाली गली के पास विक्की जैन और संभव जैन ने दो अन्य युवकों के साथ मनोज को रोक लिया। पीड़ित का कहना कि आरोपियों ने उसे पीटा और गाली-गलौज की। तहरीर पर पुलिस ने विक्की और संभव जैन सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। संवाद