फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी महिला सीमा सैनी को गोली मारने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर पार्षद अभिन्नेंद्र यादव सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

नगला भाऊ निवासी सीमा सैनी को मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस और परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे।
हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया था। देर शाम पीड़िता के पति संजय सैनी ने दक्षिण थाना पुलिस को नगला भाऊ निवासी पार्षद अभिन्नेंद्र यादव, महेश, अनिल और रामनाथ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें