फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महिलाओं सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बहनों के बीच संपत्ति को लेकर घर के बाहर महिला की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नीबू वाला बाग निवासी प्रीति देवी का कहना है कि शुक्रवार शाम वह घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी मोहल्ले के ही डॉली और सुशीला देवी उससे विवाद करने लगी। इसका विरोध करने पर सुशीला देवी, डॉली देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, कुमारी पोजल, श्याम गुप्ता, आदित्य गुप्ता और कुनाल गुप्ता ने उसे पीटना शुरु कर दिया। पति पवन बचाने आए तो उनको भी पीट दिया।
झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घायल पति - पत्नी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि एक ही घर की चार सगी बहनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें