फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस दिन पूर्व एटा रोड पर एमडी हॉस्पिटल में हुई थी मौत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। दस दिन पूर्व प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद उसके पति ने चिकित्सक समेत स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभनपुर नगला ताल निवासी राम कुमार की पत्नी द्रौपदी (24) गर्भवती थी। जिसे 7 जून को ऑपरेशन के लिए एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने एमडी हॉस्पिटल में डॉक्टर एसके पाठक के यहां भर्ती कराया गया था। जहां उसका रात्रि साढ़े दस बजे करीब ऑपरेशन हुआ था। जहां प्रसूता ने ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद दूसरे दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। आरोप है कि डा. एसके पाठक ने 8 जून को दोपहर डेढ़ बजे करीब महिला की तबीयत खराब होना बताया। जिसके बाद उसे निजी एंबुलेंस से हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया था। जबकि प्रसूता की हॉस्पिटल में ही मौत हो चुकी थी। यह जानकारी राम कुमार की बहन ने उसको दी थी। जिसके बाद जब पीड़ित ने डॉक्टर को फोन लगाया तो उसका फोन बंद जा रहा था। वहीं स्टाफ हॉस्पिटल के बैनर फाड़कर सामान समेटने के बाद ताला लगाकर भाग गया। आरोप है कि डॉक्टर एवं स्टाफ की लापरवाही से प्रसूता की जान चली गई थी। मृतका के पति ने दस दिन बाद इस मामले में डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें