विवाहिता की मौत के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति और श्वसुर के अलावा पांच अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मायका पक्ष को सुपुर्द कर दिया।
बुधवार दोपहर को थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव बैरनी सनोरा में मिथलेश (27) की संदिग्ध परिस्थिति में दम घुटने से मौत हो गई थी। शुरूआत में महिला द्वारा फंदा लगा कर जान देने की बात सामने आई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई रवींद्र कुमार निवासी उतरारा थाना जसराना ने बहन के ससुरालीजन पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने भाई रवींद्र की तहरीर पर पति हरीकिशन, ससुर रामजीलाल, सास ब्रहमा देवी, जेठ रामकिशन, जेठानी नीरज देवी और ननद और ननदोई के विरूद्व दहेज हत्या का आरोप लगाया है। संवाद