फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 14 के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा, 51 के कनेक्शन काटे

Mon, 10 Apr 2023 07:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
14 के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा, 51 के कनेक्शन काटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने सिरसागंज और जसराना में चेकिंग अभियान चलाया। 14 लोगों विद्युत चोरी करते पकड़े गए, जबकि 51 लोगों के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन को काटा गया।
उखरेंड बिजलीघर में ग्राम गुड़िया टिकुर में विद्युत निगम के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। आठ लोग अपने घर पर स्थापित मीटर को आने वाली केबल को कटकर अथवा एक अन्य केबल डालकर मीटर को बाईपास कर विद्युत चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ पावर एंटी थेफ्ट थाना आसफाबाद में अवर अभियंता राहुल कुशवाहा ने विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस गांव में 33 लोगों पर 718245 विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन को काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने अवर अभियंता इंजीनियर दीपक सक्सेना, इंजीनियर राहुल कुशवाह, इंजीनियर देवेंद्र सिंह के साथ अभियान चलाया। इसमें आठ लोगों को विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि 33 लोगों के कनेक्शन को विद्युत बिल बकाया होने पर काटा गया। वहीं अवर अभियंता स्वतंत्र यादव ने बजेरा बुजुर्ग बिजलीघर से संबंधित ग्राम कोरारा में छह लोगों को मीटर को बाईपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ पावर एंटी थेफ्ट थाना आसफाबाद में अवर अभियंता स्वतंत्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया। 14 उपभोक्ताओं पर चार लाख 57 हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शनों को काटा गया। जसराना के अवर अभियंता अरुण कुमार ने विद्युत चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 14 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं दो के मीटर उखाड़े गए। अवर अभियंता अरुण कुमार ने कहा जिन उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए हैं उनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें