टूंडला। ऑटो से घर जा रहे युवक के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। युवक ने मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
गांव उसायनी निवासी कृष्णा बघेल शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे पचोखरा पैंठ से ऑटो में बैठकर घर जा रहे थे। आरोप है कि एटा रोड स्थित उनके ऑटो के सामने से पीछे से तेजगति से आ रही कार चालक ने उसके पैर में कार की साइड मार दी। विरोध करने पर कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। ऑटो चालक पीड़ित को उक्त लोगों से बचाकर तहसील के पास ले गया। उक्त आरोपियों ने तहसील में तैनात एक सिपाही को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित ने गढ़ी जादी के रहने वाले एक आरोपी समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।