फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग

Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना एका क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। नगला स्वेटा निवासी नितिन कुमार मंगलवार शाम किसी काम से गांव पैंड़त गए थे। जहां से वह वापस आ रहे थे। तभी फरीदा मोड़ पर अचानक कार के आगे गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार में भीषण आग लग गई। चालक में किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस फायर विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि आग बुझा दी गई है। घटना में कोई आगजनी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें