फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक बोला पुलिस की गलती से हुआ हादसा

Thu, 27 Feb 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक ने डायल-112 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक कट मारने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। भिंड क्षेत्र के निवासी दीपक पत्नी शिल्पी, भाई और दो बच्चों के साथ आगरा की ओर जा रहा था। नगला खंगर क्षेत्र में आगे चल रही पीआरवी संख्या 5624 के चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे कार पीआरवी से टकरा गई। हादसे में दीपक की कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। दीपक और पत्नी को चोट भी आई हैं। दीपक का बुधवार दोपहर सवा बारह बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहा। इसमें वह पुलिस की गाड़ी, नंबर, पुलिसकर्मी दिखाते हुये, अपनी क्षतिग्रस्त कार दिखाते हुए मौके पर रोते हुए कह रहा है ये देखो पुलिस वालों ने गलती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें