फिरोजाबाद। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जसराना विधानसभा क्षेत्र की कमेटी घोषित कर दी गई है।
जिला प्रभारी बबलू सिंह गोल्डी एवं जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने कहा कि आगरा मंडल प्रभारी नौशाद अली, प्रताप सिंह बघेल, दीपक पेंटर और मुकेश कल्याण के निर्देशन में विधानसभा इकाई की रिव्यू कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है। जसराना विधानसभा क्षेत्र की कमेटी में अध्यक्ष कप्तान सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिंह राजपूत, महासचिव दिलीप खां, कोषाध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, विधानसभा सचिव अजय प्रकाश एवं बीवीएफ के विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी रनवीर सिंह को दी गई है।