फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रत्याशी को बुलाया नहीं गया, हार की हो गई समीक्षा

Mon, 17 Jun 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी को बुलाया नहीं गया, हार की हो गई समीक्षा
विज्ञापन

- खास कार्यकर्ताओं को ही संदेश देकर बुलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब जिले के भाजपा नेता अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। रविवार को लोकसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा को प्रभारी बनाकर भेजा गया। समीक्षा के नाम पर खानापूर्ति कर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले के भाजपा नेताओं ने रणनीति के तहत लोकसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर विश्वदीप सिंह को बुलाना तक उचित नहीं समझा। हार की समीक्षा बिना प्रत्याशी के गोपनीय तरह से कर दी गई। पर्दे के पीछे बोलने वाले कार्यकर्ता अपने बड़े नेताजी के सामने कुछ बोल ही नहीं सके। देर शाम 5.30 बजे शुरू होने वाली बैठक दो घंटे देरी से प्रारंभ हुई। इस वजह से कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। शाम करीब 7.30 बजे विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा ने बैठक शुरू की। हार को लेकर कुछ बिंदुओं पर चर्चा की लेकिन कोई भी नेता या कार्यकर्ता खुलकर नहीं बोल सका। एक नेता के खास समर्थकों ने प्रत्याशी पर हार की जिम्मेदारी डाल दी। किसी ने देर से प्रत्याशी घोषित होने का कारण सामने रखा, तो किसी ने प्रत्याशी के प्रचार न करने को जिम्मेदार बताया। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने प्रभारी का व्हाट्सएप नंबर मांगा और अपनी सलाह उसी पर देने को कहा। इससे ही बैठक के अंदर की राजनीति सामने आने लगी। बैठक में कार्यकर्ताओं पर बड़े नेताओं का दबाव देखने को मिला। इस वजह से कोई भी खुलकर नहीं बोल सका। बैठक में सदर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें