फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समझौते के लिए बुलाकर धारदार हथियारों से किया हमला

Mon, 07 Oct 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में आरोपियों ने बयाना लेने के बाद मकान का बैनामा न करने पर समझौते के लिए बुलाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला शीशग्रान निवासी अली आरिफ ने मकान खरीदने को अनवर और भाई गुलजार को 12 लाख रुपये बयाना दिया था। बाद में अनवर के भाई मुन्ना तथा बबलू के कहने पर दोनों भाइयों ने बैनामा करने से मना कर दिया। बयाना के रुपये देने से भी मना करने लगे। अली आरिफ ने न्यायालय की शरण की शरण ली। मामले में राजीनामा करने को कुछ लोगों ने उसे 4 अक्तूबर को चौकी गेट पर बुलाया। आरोप है वहां पहुंचने पर चारों भाइयों ने उसे लात घूंसों से पीटा। विरोध पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। अभी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें