फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजनेस प्लान से ग्रामीण क्षेत्रों की सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 31 करोड़ की मंजूरी

Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, नई लाइन खींचने सहित आदि कार्यों के लिए विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। 31 करोड़ से प्रस्तावित कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में विद्युत आपूर्ति के लिए जो पोल, ट्रांसफार्मर व तार लगे हैं, वह काफी पुराने हो चुके हैं जिसके कारण कई जगहों पर तार व पोल जर्जर हो चुके हैं। इसके अलावा समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से पहले के लगे ट्रांसफार्मरों पर आपूर्ति के समय लोड अधिक पड़ रहा है। इससे अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। फरवरी माह में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए शासन की तरफ से बिजनेस प्लान में कार्यों का प्रस्ताव मांगा था। इस पर विभाग ने 31 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। अब नए सत्र में प्रस्तावित कार्यों का टेंडर कराकर बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा।


ये होंगे विकास कार्य
जिले में तीन नए पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। 1500 से अधिक पोल लगाए जाएंगे। 14 पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।
-

वर्जन
बीते फरवरी माह में बिजनेस प्लान में शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था। जिले में 31 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। - विश्वेंद्रप्रताप सिंह चौहान, एक्सईएन, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें