फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बकाया भवन व जलकल वसूली के दौरान बकायेदारों ने करीब छह लाख, 17000 रुपये का बकाया जमा कराया। अभियान फिलहाल जारी रहेगा।
नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को गालिब नगर में बकाया भवन व जलकर वसूली को अभियान चलाया गया। स्वच्छता कर एवं प्रवर्तन दल की टीम ने अभियान के दौरान करीब 46 से अधिक बकायेदारों से छह लाख 17000 रुपये की वसूली की। अभियान के दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं व शिकायतों को भी सुना गया। निगम सूत्रों के मुताबिक अभियान के दौरान 222 नए भवनों को भी कर के दायरे में लाया गया।