टूंडला। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में रविवार सुबह एलटी लाइन का तार टूटकर भैंस पर गिर गया। करंट से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तारों को ठीक करने की मांग करते हुए मुआवजे के लिए हंगामा किया।
मोहम्मदाबाद निवासी चंदादेवी घर में काम कर रहीं थीं। सुबह साढ़े नौ बजे घर के बाहर बंधी भैंस पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। परिजन की चीख-पुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा विद्युत लाइन को कटवाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जर्जर व लटकते तारों को ठीक न किए जाने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अनिल कुमार ने मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद टूटे तार को जुड़वाया।