फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साली को ले गया जीजा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अपनी उम्र से 15 वर्ष छोटी साली को उसका ही जीजा बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर जीजा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोप है कि दामाद छोटी बेटी के साथ न रहने देने पर इकलौते पुत्र को मारने की धमकी दे रहा है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। बीए कर रही एक छात्रा के प्रेम संबंध अपनी उम्र से करीब 15 वर्ष बड़े जीजा से हो गए। करीब तीन साल पहले जब उसने हाईस्कूल पास किया था। तब 15 साल की उम्र ही वह जीजा के साथ भाग गई थी। तब परिजन दोनों को एक होटल से पकड़कर लाए थे। नाबालिग होने पर पॉस्को में कार्रवाई के डर से जीजा शांत हो गया था तथा माफी मांग ली थी। उसके बाद जीजा ने साली के बालिग होने का इंतजार किया तथा उसके बालिग होते ही वह उसे 17 जून को ले फिर से भगा ले गया।
विज्ञापन

परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रजावली थाना क्षेत्र के गांव निवासी जीजा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, किंतु वह साली को ले जाने से इन्कार कर रहा है। परिजन ने उसकी एक ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है। जिसमें वह साली से परिजन की बात करा रहा है। इस बीच थाने पहुंची पत्नी ने बहन के साथ रहने की पति को इजाजत दे दी है। परिजन भी दोनों बेटियों संग दामाद के रहने की बात पर राजी हो गए हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्रा को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें