फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से की गंदी बात, मुकदमा

Tue, 27 Aug 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दहेज लोभी ससुरालीजन दहेज के लिए तरह तरह से विवाहिताओं को प्रताड़ित कर रहे है। जिले में दो नए मामले में एक मामले में पति ने पत्नी की पिटाई लगाई, इतना ही नहीं जेठ ने भी छोटे भाई की पत्नी से गंदी बात की। वहीं, दूसरे मामले में पति व अन्य सुसालियों ने विवाहिता को झगड़े के बाद छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की जान किसी तरह बच सकी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्र के ओझा नगर निवासी मीना देवी ने पुलिस को बताया कि किशोर कुमार निवासी नगला मिर्जा बड़ा ने प्रेमजाल में फंसा कर उससे 22 फरवरी 2013 को शादी कर ली थी। उसके कुछ दिन बाद पति, सास शीला देवी, ननद सीमा, बबली, रजनी, जेठ सोनू और जिठानी देवकी उससे गलत व्यवहार करने लगे। वे अतिरिक्त दहेज की मांंग करते थे। मांग पूरी न होने पर वे उसके धर्म के बारे में गलत टिप्पणी करते थे। चार अक्टूबर 2022 की शाम को जेठ ने उससे आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत करने पर ससुरालीजन ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बीते नौ अप्रैल को ननद ने मामला निपटाने की बात कह कर उसे मायके से घर पर बुला लिया। वहां मारपीट की गई। उसके बाद वह फिर मायके में आ गई। 12 अगस्त को पति व देवर ने रास्ते में मारपीट की। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं थाना रसूलपुर क्षेत्र के हबीबगंज निवासी रूकैया ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह आठ वर्ष पहले आरिफ निवासी हाजीपुरा के साथ हुआ था। निकाह में मिले दान दहेज से पति, ससुर समीउद्दीन, सास सायरा बेगम, ननद संजीदा संतुष्ट नहीं थे। मांग पूरी न होने पर 16 अगस्त की शाम को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की गई। रात 10 बजे उसे छत से फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें