फिरोजाबाद। राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त दो सगे भाइयों को थाना आरपीएफ ने क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा है।
16 जुलाई को दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई। इसकी एफआईआर कोच अटेंडेंट द्वारा आरपीएफ में दर्ज कराई गई थी। पत्थरबाजी में थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत हिमांयूपुर निवासी दो युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। शुक्रवार की सुबह थाना आरपीएफ पर तैनात एसआई रजत कुमार ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विनोद मीणा और नरेंद्र कुमार के साथ कार्रवाई कर सगेभाई गौरव कुमार व ओमकार निवासी हिमांयूपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है।