फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की टूटी दुकान, विधायक से तकरार

Wed, 29 Jul 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शहर के फुटपाथ खाली कराने को बुधवार को अभियान चला। जलेसर रोड पर नगर विधायक से अफसरों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

 सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के निर्देशन में अफसरों ने सायं करीब चार बजे सुभाष तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी इनोवा का चालान काटा गया। गांधीपार्क, बाग छिंगामल, सेंट्रल टाकीज तक पहले ही अपेक्षा काफी सुधार दिखा। सेंट्रल चौराहे से काफिला जलेसर रोड की ओर मुड़ा। जलेसर रोड पर जिन दुकानों का सामान नजर आया, उन सभी के नाम दर्ज कराए गए। वहां पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा एवं अफसरों के बीच अभियान को लेकर नोकझोंक हुई। नगर विधायक ने कहा अभियान के नाम पर किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाए। इसके उपरांत अभियान बर्फखाना चौराहा, गांधीनगर, जलेसर रोड चौराहा होते हुए ककरऊ कोठी बाईपास चौराहे पर संपन्न हुआ। करीब तीन घंटे तक चले अभियान से दुकानदारों में खलबली मची रही। 14 दुकानदारों का चालान और छह हजार जुर्माना वसूला गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें