ईट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों को 15 जून तक गृह जनपद वापिस भेजने की तैयारी श्रमिकों की वापिसी का किराया देंगे ईट भट्ठा स्वामी,मेहनताना भुगतान का देना होगा प्रमाण पत्रफिरोजाबाद। जिले में संचालित ईट-भट्टों पर कार्यरत दूसरे जनपदों व राज्यों के भट्ठा श्रमिकों को आगामी 15 जून से पूर्व उनके गृह जनपदों में वापिस भेजा जाएगा। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले में संचालित ईट-भट्टा श्रमिकों की सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा गत दिवस ईट-भट्टों पर कार्यरत भट्ठा श्रमिकों के बारे में जरूरी गाइड लाइन जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी निर्देशों के तहत बरसात के मौसम में ईट-भट्ठों का संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में बाहरी जिलों एवं प्रांतों से यहां कार्य करने आए भट्ठा श्रमिकों को आगामी 15 जून तक हरहाल में उनके गृह जनपदों में वापिस भेजा जाए। लेकिन इससे पूर्व जिला प्रशासन को ईट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों का पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित करा इस आशय का एक घोषणा पत्र भट्ठा स्वामियों से लिया जाएगा। वहीं ईट-भट्ठा श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा वापिस कराई जाएगी। खास बात यह है कि श्रमिकों को वापिस भेजने हेतु लगने वाले रेल किराया का भुगतान भी ईट-भट्ठा स्वामियों द्वारा की जाएगी। शासन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन विभिन्न हिस्सों में संचालित ईट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों की सूची तैयार करने में जुटा है।