फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ब्राह्मण महासभा के होली मिलन समारोह में यूजीसी का विरोध

Fri, 06 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं - फोटो : ब्राह्मण महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम शिविर पर समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूजीसी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

पंडित पीके पाराशर और संस्था के मुख्य संरक्षक रविंद्रलाल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। केंद्र सरकार के यूजीसी रेगुलेशन पर विरोध दर्ज कराया गया। कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम सभी अपने समाज के लोगों का सम्मान करते हैं एकजुटता का संकल्प लेते हैं। वीनेश जोशी, गो सेवा आयोग के सदस्य पंडित रमाकांत उपाध्याय ने भी विचार रखे। इस दौरान देवव्रत पांडेय, कल्पना राजौरिया, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष नीतू शर्मा, पंडित दिनेश वशिष्ठ,धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, अशोक शुक्ला, बसंत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें