फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले और खरीदने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 मोबाइल बरामद किए हैं। साथ मोबाइल चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मोबाइल चोरी कर सस्ते दाम में बेचकर व्यापार करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में अपना नाम शाहिद निवासी रामगढ़ रोड गुड्डू मार्केट बताया है। उसके पास से अलग-अलग कंपनी के 32 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल चोरी कर शाहिद को बेचने वाले सद्दाम, जमाल और अनीस फरार हैं। जिनकी तलाश कराई जा रही है। यह चारों मिलकर चोरी के मोबाइलों का व्यापार काफी समय से कर रहे थे। फरार आरोपी मोबाइल चोरी करते थे और शाहिद उन मोबाइलों को सस्ते दामों में खरीदकर ठिकाने लगाता था। गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, क्राइम इंसपेक्टर रामप्रवेश मौजूद थे।