फिरोज़ाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में झील की पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ था और उसमें दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झील की पुलिया के पास से एक कार के सामने से गलत दिशा से एक बाइक सवार आ गया। बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडेय ने बताया कि एक कार नाले में गिरी थी, जिसमें सवार दो लोग सकुशल हैं और किसी को चोट नहीं लगी है।