शिकोहाबाद। शिकोहाबाद से जाफराबाद पैदल जा रहे युवक को बोलेरो ने लाछपुर के पास मक्खनपुर रोड पर रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
मखनपुर के गांव जाफराबाद निवासी युवक एबरन उर्फ पप्पू (48) देर शाम शिकोहाबाद से गांव आ रहे थे। जब वह लाछपुर पेट्रोल पंप से गांव की तरफ पैदल जा रहे थे। तभी नगला रामचंद्र के पास बोलरो ने पीछे से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नसीरपुर संजुल पांडेय ने बताया कि एक युवक एबरन की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।