फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: कंप्यूटर पर क्लिक करते सामने होगा प्रत्याशियों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के अफसर भी तैयारियां कर रहे हैं। कंप्यूटर पर क्लिक करते ही नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का डाटा अफसरों के सामने होगा। इसके साथ ही वार्ड की हर जानकारी भी उपलब्ध होगी। वार्ड में कितने असलाह धारक है, वार्ड में कोई धार्मिक विवाद तो नहीं है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने थानेदार, हल्का प्रभारी, चौकी प्रभारी व बीट सिपाहियों को डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए है। जिसमें प्रमुख रुप से वार्ड में कितने असलाह धारक निवास करते है। पूर्व में हुए मतदान के दौरान हारे व जीते प्रत्याशी के बारे में पूर्ण जानकारी करने के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विवाद के बारे में डाटा एकत्रित करने को कहा है। खुफिया विभाग से भी अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। निकाय चुनाव के दौरान पूर्व में हुए झगड़े और पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों की भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें