फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाकियू भानु का अरमराजट्ट बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र के अरमराजट बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुंदर यादव के नेतृत्व में किसानों ने मनमाने ढंग से बिजली कटौती और गलत बिल भेजे जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद के नायब तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे और सात दिन के भीतर समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। डॉ. सुंदर यादव ने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ, तो किसान बिजली घर का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान राजकुमार सोलंकी, राजपाल सिंह लोधी, हित गोपाल उपाध्याय, अर्जुन चौधरी, प्रमोद यादव, सौरभ यादव, आशु यादव, शमशुल सिद्दीकी, सूफियान कुरैशी, ऋषभ यादव, ओमवीर सिंह, संदीप सिंह, शेर सिंह, गुलशन ठाकुर और निर्भय प्रताप सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें