- फोटो - 16पीजे1,2,3
मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। केंद्र की भाजपा नीति मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई। वहीं नगर पंचायत सभागार में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत परिसर से निकाली गई बाइक रैली का शुभारंभ भाजयुमो के बृजक्षेत्र मनीष गौतम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिलामंत्री डा. उम्मेद सिंह राजपूत ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा मोदी सरकार ने नौ वर्ष पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाभार्थियों से संपर्क कर फीडबैक लेने के साथ ही रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। बाइक रैली कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए विधानसभा जसराना के कई शहरों एवं गांवों में पहुंची। इस दौरान युवाओं से मिल उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
रैली के दौरान भाजपा के भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, राजीव राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अमन गुप्ता, अभिषेक राजपूत, अमित मोहन लोधी, सत्यम गुप्ता आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जसराना के नगर पंचायत सभागार में पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।