बिहार में हुई जीत के बाद खुशी मनाते भाजपाई
- फोटो : बिहार में हुई जीत के बाद खुशी मनाते भाजपाई
शिकोहाबाद। बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत पर एटा रोड पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण व पटाखे चलाए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रिंस जैन, पंकज राठौर, आशीष पाल, उपदेश शर्मा, आलोक राठौर, अनुज गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अभिषेक राठौर, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद