जसराना में विजय जुलूस निकालते भाजपाई।
भाजपा की प्रदेश और जनपद में चार सीटों पर जीत से लबरेज भाजपाइयों ने जसराना में विजय जलूस निकालकर होली मनाई। ढोल नगाडों की धुन पर भाजपाई जमकर थिरके। जुलूस जिला महामंत्री राजीव गुप्ता के आवास से शुरू होकर मुस्तफाबाद रोड, मोहल्ला बनियात, मोहल्ला भटपुरी, सब्जी मंडी, मोहल्ला मझौआ, घिरोर रोड, एटा रोड, मोहल्ला अरेलपुरा, मोहल्ला पाठकपुरा, मोहल्ला लोधपुरा पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया होली खेली। इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर भाजपाई जमकर थिरके। उत्साहित भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। विकास राजपूत, डा. संजीव यादव, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, जिला व्यवस्था प्रमुख नीलकमल यादव, संजीव गुप्ता, रतनपाल सिंह चौहान, त्रिलोकी नाथ शर्मा, बृजक्षेत्र किसान मोर्चा के महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, अमित मोहन, अमित गुप्ता, मनीष लोधी, अमन गुप्ता, कुणाल गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।