फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू खोदवाने पहुंचे भाजपाई, ग्रामीणों ने की फायरिंग

Sun, 13 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
रजौरा में भाजपाइयों की मौजूदगी में पप्पू प्रधान के खेतों में आलू की खोदाई कराई गई
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में नामजद रजौरा के प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू ठाकुर प्रधान के खेतों पर आलू खोदाई के लिए सैकड़ों भाजपाइयों ने डेरा डाला। आलू खोदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी इससे दहशत फैल गई। मजदूर भागने लगे तो उन्हें भाजपा नेताओं ने रोका। बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकार मौजूद रहे। गांव में भी सन्नाटा रहा। दुकानें तक बंद रहीं।
विज्ञापन


 सिरसागंज के गांव रजौरा में राजकुमार प्रधान के खेतों से आलू खोदाई के लिए रविवार सुबह आठ बजे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपाई पहुंचे। दर्जन भर से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रालियों से मजदूरों को भी बुलाया गया। भाजपाई खुद आलू खोदाई में जुट गए। करीब 250 बीघा खेत में हर तरफ भाजपा कार्यकर्ता और मजदूर दिखाई दे रहे थे। दस बजे के करीब आलू खोदाई का विरोध करने के लिए ग्रामीणों की तरफ से फायरिंग कर दी गई।

इससे दहशत फैल गई। मजदूर भाग खड़े हुए। हड़बड़ी में कुछ मजदूर गिर कर घायल हो गए। भाजपा नेताओं ने उन्हें बमुश्किल रोका और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फायरिंग होते ही काफी संख्या में फोर्स गांव की गलियों में पहुंच गया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस खेतों के पास मौजूद रही। देर शाम तक दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों में आलू खोकर भरा जा चुका था।
विज्ञापन


यह है रजौरा कांड का मामला
पांच जनवरी की रात करीब आठ बजे रजौरा निवासी गिरीश यादव की कुछ लोगों ने जहांगीरपुर गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई की ओर से ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू ठाकुर सहित पांच लोगों के खिलाफ नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। युवक की हत्या के बाद पप्पू प्रधान के घर आगजनी की गई थी। पप्पू प्रधान पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी तो कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और रिपोर्ट दर्ज हुई। कुछ दिन पूर्व पप्पू प्रधान के समर्थक खेतों से आलू खोदने पहुंचे तो ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर उन्हें भगा दिया। इस पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को पप्पू प्रधान के खेतों से आलू खोदने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें