भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में हुआ मंथन फिरोजाबाद। भाजपा किसान मोर्चा की जूम एप के माध्यम से प्रदेश महामंत्री रामनरेश तिवारी ने बैठक की। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर एवं संचालन मानवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा,मंडल अध्यक्ष मक्खनपुर ब्रजेश कुमार बाजा, महामंत्री मुकेश राठौर, अनार सिंह कुशवाह, प्रदीप चौहान, सतीश यादव, बीएल यादव, हरमेश गौतम आदि मौजूद थे।