फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी की गाड़ी काटकर बेचता था भाजपा नेता का बेटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी के पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रसूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है। भाजपा नेता का बेटा चोरी करने के बाद गाड़ी को काटकर उसके पार्ट को महंगे दाम पर बेचता था। भाजपा नेता नासिर का पुत्र व चोरी में उसके साथ सहयोगी महिला फरार है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाने में दर्ज मुकदमें के अनुसार 22 अगस्त को उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध वाहन को उन्होंने रोका। लालपुर मंडी पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ऑटो को रोका, उसमें तीन लोग बैठे थे। पुलिस को देखकर एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पूछने पर उन्होंने अपना नाम गौतम निवासी आगरा शाहगंज, कदीर कुरैशी निवासी एत्मादपुर आगरा बताया। उन्होंने मौके से भागे साथी का नाम आमिर बताया। आमिर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी का पुत्र है। वह चोरी की गाड़ी को काटकर उसके पार्ट्स महंगे दामों में बेचता था।
उन्होंने चोरी में सहयोगी महिला तानिया मित्तल का नाम भी बताया। पुलिस ने गौतम, कदीर को जेल भेज दिया। जबकि आमिर व तानिया की तलाश कर रही है। वहीं भाजपा नेता के पुत्र का नाम सामने आते ही कई भाजपा से जुड़े पदाधिकारी थाने जा पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता के पुत्र को छुड़ाने के लिए काफी कवायद की। पुलिस ने उनकी पैरवी को दरकिनार करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रसूलपुर थाना प्रभारी भंगवत सिंह ने बताया कि दो लोगों को जेल भेजा गया है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। दागी छबि के लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
-राकेश शंखवार, महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें