फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा नेता की दुकान व बाउंड्रीवॉल को बुलडोजर से तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर के भाजपा नेता की दुकान व बाउंड्रीवाॅल पर रौबदारों ने बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त कर दिया। मामले में भाजपा नेता ने गल्ला लूटने एवं प्लाॅट खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पांच नामजद सहित सात के विरुद्ध तहरीर दी है। थाने के निकट स्थित पीली कोठी निवासी भाजपा ब्रजक्षेत्र संयोजक (कार्यालय निर्माण विभाग) सुशील पौनियां ने 2005 में अपनी पत्नी राजेश पौनियां के नाम से एक मैरिज होम के पीछे एक प्लाॅट खरीदा था। इस प्लॉट में उनकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान व बाउंड्रीवाॅल बनी हुई थी। प्लाॅट में शटरिंग का कुछ सामान रखा हुआ था। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व वह दुकान पर गए थे, तभी वहां सात लोग आ गए। प्लाॅट खाली करने की बात कह रहे थे। भाजपा नेता का आरोप है कि उनके मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। वहीं, एक अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर एक अन्य व्यक्ति का फोन आया और कल तक प्लाॅट खाली करने की धमकी देने लगा। मना करने पर मारने की धमकी दी। दो अगस्त सुबह छह बजे जब वह प्लाॅट पर गए तो उनकी दुकान व बाउंड्रीवाल टूटी पड़ी थी। लोगों ने रात में बुलडोजर से उनकी दुकान व बाउंड्रीवाॅल को तोड़ दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें