फिरोजाबाद। रामलीला मैदान के निकट जलापूर्ति सुचारु कराने गए वार्ड-23 के भाजपा पार्षद आशीष दिवाकर के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पार्षद का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनकी चांदी की चेन और जेब से 2200 भी निकाल लिए। घटना से आक्रोशित कई पार्षदों ने बुधवार को थाना उत्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पार्षद आशीष दिवाकर के अनुसार, वे मंगलवार रात रामलीला मैदान के पास स्थापित टंकी से पानी की सप्लाई खुलवाने गए थे। इसी दौरान सामान उठाने से मना करने की बात पर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद