फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की बाइक चोरी

Fri, 01 Sep 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार की रात को एक कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष की बाइक चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व महानगर अध्यक्ष विधायक के साथ फिरोजाबाद क्लब में गए थे, तभी यह घटना घटित हुई। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा सुनील शर्मा शहर के एक जनप्रतिनिधि के साथ फिरोजाबाद क्लब में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने को गए थे। इसी दरम्यान सुनील शर्मा की बाइक को चोर उठा ले गया। घर लौटने को जब भाजपा नेता बाइक उठाने पहुंचे तो दंग रह गए। मौके पर बाइक नदारद थी। सूचना मिलने पर थाना उत्तर प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के दौरान सीसीटीवी कैमरा खंगाले।तथा रूट चेकिंग कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि फिरोजाबाद क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरा में दिखी फुटेज में एक संदिग्ध बाइक के आसपास मंडराता दिख रहा था। वहीं पूछे जाने पर पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि वे विधायक सदर के साथ फिरोजाबाद क्लब गए थे। उसी बीच बाइक चोरी की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें