फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में इटावा से अपनी बहन और भांजे को बाइक पर बैठा कर घर आ रहे युवक की बाइक नौशहरा के समीप कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
नारखी के बड़ागांव निवासी मनोज का भाई इटावा में रहता है। यहां उसकी बहन किशन देवी और उसका बेटा कृष्णा रह रहे थे। बुधवार को मनोज अपनी बहन और भांजे को बाइक पर बैठा कर गांव बड़ागांव आ रहा था। जब उसकी बाइक नौशहरा के समीप पहुंची, तभी तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।