फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। जिला जालौन थाना कुठौंद के गांव शेखुपुर निवासी पुनीत यादव (28) बाइक द्वारा गांव के साथी हरिशचंद्र के साथ वृंदावन दर्शनों के लिए बुधवार को गए थे। बृहस्पतिवार को बाइक से ही अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सीएनजी पंप के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील चंद्र ने बताया कि अभी तक परिजन थाने नहीं आए और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें