एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई-बहन घायल
शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ी, जिससे बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के थाना क्षेत्र रूम के गांव माकी निवासी अभिषेक अपनी बहन करिश्मा को बाइक पर बैठाकर दिल्ली जा रहा था। जब उसकी बाइक नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंची, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर गिर पड़ी। जिससे बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेजा। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने दोनों को भर्ती कर लिया और उनके परिजन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल भाई-बहन को अपने साथ गांव ले गए।