फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड से टकराई बाइक तीन घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
आवारा पशु (सांड)द्वारा घायल किए गए लोगों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय के समीप बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक की टंकी फट गई। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन

नया रसूलपुर निवासी बंटी कुमार का मक्खनपुर में प्लॉट है। निर्माण के लिए बंटी बाइक से राजमिस्त्री नाजिम निवासी बाजे वाली गली थाना दक्षिण और फरद खां निवासी हाजीपुरा के साथ बाइक से मक्खनपुर जा रहा था। बाइक बंटी चला रहा था। तीनों लोग जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी बाइक हाईवे पर सांड़ से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक की टंकी भी फट गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मटसेना और मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। घायलों को पुलिस सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें