मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का पुतला दहन करते भीम आर्मी के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार को भीम सेवक संघ ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का पुतला दहन चंद्रवार गेट की पुलिया पर किया गया। पुतला दहन के दौरान लोगों ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
भीम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और स्टाफ द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर एमबीबीएस के छात्र शैलेंद्र ने तीन दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित परिजन न्याय के लिए पिछले सात दिनों से सुभाष तिराहा पर धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए है।
इसके बाद भी प्रशासन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य और स्टाफ के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो भीम सेवक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान शिवम कुमार, गुलशन कुमार, कृष्णवीर, अतर सिंह शामिल रहे।